आगामी आदेश तक प्रत्येक रविवार को भोपाल, इंदौर और जबलपुर में लॉकडाउन
भोपाल
मध्य प्रदेश में जबलपुर, इंदौर और भोपाल में 21 मार्च को एक दिन का लॉकडाउन रहेगा। वहींं आगामी आदेश तक प्रत्येक रविवार को लॉकडाउन रहेगा। 31 तक स्कूल - कॉलेज बंद रहेंगे। लॉकडाउन शनिवार रात से सोमवार सुबह तक रहेगा। इस दौरान उद्योगधंधे चलेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में यह निर्णय लिया। शनिवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक जबलपुर, इंदौर और भोपाल में लॉकडाउन रहेगा। उद्योगधंधे चलेंगे। वहीं 31 मार्च तक तीनों शहरों में स्कूल - कॉलेज बंद रहेंगे । लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाएं तथा उद्योग चालू रहेंगे।इंदौर, भोपाल एवं जबलपुर में रविवार को लॉकडाउन के दौरान सामाजिक समारोह आयोजित करने के लिए प्रशासन से अनुमति लेनी होगी।
अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं के परिवहन, औद्योगिक इकाइयों के श्रमिकों, कर्मचारियों, औद्योगिक कच्चे माल तथा उत्पाद के परिवहन की छूट रहेगी। बीमार व्यक्तियों के परिवहन, एयरपोर्ट व रेलवे स्टेशन आने-जाने के साथ परीक्षाओं में शामिल होने पर भी पाबंदी नहीं रहेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में कोरोना से बचाव और उपचार व्यवस्था के संबंध में राज्य सरकार त्रि-आयामी प्रयास कर रही है। बंगाल से लौटते ही सीएम मंत्रालय पहुंचे। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक ली।उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में एक दिन में 1140 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
मुख्यमंत्री कहा है कि कोरोना संक्रमण पुन: तेजी से फैल रहा है। इसके नियंत्रण केलिए आर्थिक गतिविधियों पर रोक नहीं लगाई जा सकती। व्यापार और रोजगार में कोरोना से बचाव की सावधानियों का कड़ाई से पालन करें, नहीं तो सरकार कड़ाई करेगी। यह प्रदेश में गुड गवर्नेंस की पुन: परीक्षा है। बिना पेनिक करें हमें कोरोना को परास्त करना है।कोरोना के बढ़ते प्रकरणों को देखते हुए प्रदेश के इंदौर भोपाल एवं जबलपुर शहरों में शनिवार रात्रि 10:00 बजे से सोमवार को प्रातः 6:00 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाएं तथा उद्योग चालू रहेंगे।
मुख्यमंत्री प्रदेश में कोरोना की स्थिति पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त कमिश्नर्स-कलेक्टर्स तथा मेडिकल कॉलेज के डीन आदि से चर्चा कर रहे थे। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान, पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी सम्मिलित हुए।

पाठको की राय